April 24, 2024

दिल्ली में आज सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे अशोक गहलोत, कहा राहुल नहीं माने तो लड़ूंगा चुनाव

दिल्ली में आज सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे अशोक गहलोत, कहा राहुल नहीं माने तो लड़ूंगा चुनाव

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली आ रहे हैं गहलोत यहां कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन भरने के संकेत दिए हैं

नई दिल्ली : कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होना है। अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे लिया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर भी गहलोत को चुनौती दे सकते हैं। इसी बीच, अशोक गहलोत आज दिल्ली पहुंच रहे हैं।

दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलेंगे अशोक गहलोत
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। मुलाकात में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रह सकती हैं।

गहलोत ने दिए चुनाव लड़ने के संकेत
इस मुलाकात से पहले राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई थी। बैठक में अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के संकेत दिए। इस बैठक में गहलोत ने कहा, ‘मैं राहुल गांधी को मनाने की आखिरी कोशिश करूंगा। अगर वह नहीं मानते हैं तो मैं आलाकमान के निर्देशों का पालन करूंगा।
राजस्थान भी नहीं छोड़ेंगे गहलोत!
गहलोत ने ये भी कहा, ‘मैं जो भी बन जाऊं, लेकिन तुमसे दूर नहीं रहूंगा। मैं आखिरी सांस तक राजस्थान की सेवा करूंगा।’ इस दौरान गहलोत ने राजस्थान का सीएम के रूप में बने रहने के संकेत भी दिए क्योंकि उन्होंने विधायकों को बजट के लिए काम शुरू करने को कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.