April 15, 2024

पेड़ पर उछल-कूद मचा रहा था बंदर, तेंदुए ने किया शिकार, इधर एक साथ नजर आए बाघिन और हाथी

1 min read

पेड़ पर उछल-कूद मचा  रहा था बंदर, तेंदुए ने किया शिकार, इधर एक साथ नजर आए बाघिन और हाथी


पन्ना : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना टाइगर रिजर्व से तेंदुए के द्वारा बंदर के शिकार का लाइव वीडियो आया है। तेंदुए ने पेड़ पर चढ़कर उछल-कूद कर रहे बंदर को अपना शिकार बनाया। वीडियो आज सुबह का ही बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर तमाम जानवरों के काफी वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो जंगल में शिकार करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पेड़ की टहनियों में उछल-कूद कर रहे बंदर का तेंदुए ने छलांग लगाकर शिकार कर लिया।


हम आपको बता दें कि बाघों के अलावा तेंदुए की संख्या भी मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा है। मध्यप्रदेश में सिर्फ पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगलों में तेंदुए आसानी से देखे जा सकते हैं। तेन्दुओ के बारे में कहा जाता है कि ये बहुत शर्मीले जानवर होते हैं और सामने नहीं आते। झाड़ियों या पेड़ की टहनियों में छिपे रहते हैं।


हाथी और बाघिन एक साथ नजर आए

इधर, सिवनी के पेंच नेशनल पार्क से एक खूबसूरत नजारा सामने आया है, जहां पेंच का पहरेदार हाथी और लंगड़ी बाघिन एक साथ दिखाई दिए। एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाए बिना दोनों एक साथ जाते हुए नजर आ रहे हैं। यह खूबसूरत नजारा पेंच के टूरिया गेट के सेंटर एरिया का है, इसे भी आज ही सुबह पर्यटकों के साथ मौजूद गाइड ओमवीर चौधरी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.