आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मीरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार...

Raipur/  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिनों का मुंबई दौरा बीच में छोड़कर आज सुबह रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अपना मुंबई दौरा रद्द किया। सीएम साय आज सुबह रायपुर आने के बाद मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल हुए और उनके शव को कंधा दिया

मुख्यमंत्री साय कल 23 अप्रैल को मुंबई में निवेशकों को छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति और निवेश आकर्षित करने मुंबई गए थे। उनका आज 24 अप्रैल को भी निवेशकों के साथ बैठक और मुलाकात का कार्यक्रम था।

इसी दौरान कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के व्यावसायी दिनेश मिरानिया की आज अंत्येष्टि की सूचना पर वापस रायपुर आ गए।

Read More पीजी एडमिशन विवाद: 75% सीटें बाहरी छात्रों को देने पर हंगामा, मेरिट लिस्ट आनन फानन में रद्द

लेखक के विषय में

More News

वन्यजीवों के लिए खतरे की घंटी: बाघ की संदिग्ध मौत, जांच जारी

राज्य