बॉलीवुड के 'भारत कुमार' नहीं रहे, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नेशनल जगत विजन। रोटी, कपड़ा और मकान' और 'क्रांति' जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। 'पूरब और पश्चिम' फिल्म का गीत 'भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं...' आज भी सभी की जुबां पर हैं। उन्हें 'दो बदन', 'हरियाली और रास्ता' और 'गुमनाम' जैसी हिट फिल्मों के लिए भी जाना जाता था।भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 87 साल के थे। उन्हें अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था। उनकी देश प्रेम वाली फिल्मों के लिए उन्हें 'भारत कुमार' के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। दोपहर बाद विशाल टॉवर, जुहू में उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। कल सुबह पवन हंस श्मशान घाट, जुहू में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर अभिनेता ने सुबह 4:03 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की वजह दिल का दौरा बताई गई। रिपोर्ट ने यह भी पुष्टि की गई कि मनोज कुमार पिछले कुछ महीनों से डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी, 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

भारतीय सिनेमा में मनोज कुमार के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनके नाम एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और अलग-अलग श्रेणियों में सात फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। भारतीय कला में उनके अपार योगदान के सम्मान में सरकार ने उन्हें 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया। उन्हें 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Read More सोनिया और राहुल गांधी पर ED का शिकंजा: मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल 

मनोज कुमार के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा, '...महान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के 'शेर' मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह फिल्म उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी।

Read More छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 36 ट्रेनें आज से कैंसिल, 24 अप्रैल तक नहीं चलेगी ट्रेनें...

 

मनोज कुमार का असली नाम था- हरिकिशन गिरि गोस्वामी

 

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने इस चकाचौंध भरी दुनिया में कदम रखने के साथ ही अपना नाम बदला था। उसी नए नाम से आज तक फैंस उन्हें जानते हैं। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार भी उनसे से एक था, जिन्होंने सिनेमा से प्रभावित होकर अपना नाम बदल लिया था, लेकिन फैंस उन्हें प्यार से 'भारत कुमार' कहते थे। वैसे मनोज कुमार का असली नाम शायद ही आप जानते हों। मनोज कुमार का असली नाम था- हरिकिशन गिरि गोस्वामी। उन्होंने देशभक्ति से लबरेज कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता।

 

हरिकिशन से ऐसे बने मनोज कुमार

24 जुलाई 1937 को हरिकिशन गिरि गोस्वामी (मनोज कुमार) का जन्म ऐबटाबाद में हुआ, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बना। मनोज कुमार के माता-पिता ने उन दिनों भारत को चुना और दिल्ली आ गए। मनोज कुमार ने बंटवारे के दर्द को अपनी आंखों से देखा है। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का काफी शौक रहा। वह अशोक कुमार, दिलीप कुमार और कामिनी कौशल के बहुत बड़े फैन थे। उनकी हर फिल्म देखना वह काफी पसंद करते थे और उनकी फिल्मों से प्रभावित होकर ही उन्होंने अपना नाम हरिकिशन से बदलकर मनोज कुमार कर लिया था। वह हर जगह अपना नाम मनोज कुमार ही बताते थे, जिससे धीरे-धीरे सब उन्हें मनोज कुमार के नाम से ही जानने लगे।

 

सिनेमा में ऐसे हुई एंट्री

 

मनोज कुमार अपने कॉलेज के दिनों में काफी हैंडसम हुआ करते थे और इसी वजह से वह कॉलेज में थिएटर से जुड़ गए थे और फिर उन्होंने एक दिन दिल्ली से मुंबई का रास्ता चुन लिया। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1957 में आई फिल्म 'फैशन' से की थी। इसके बाद 1960 में उनकी फिल्म 'कांच की गुड़िया' रिलीज हुई। इस फिल्म में वह बतौर लीड अभिनेता नजर आए थे, जो सफल रही। मनोज कुमार ने 'उपकार', 'पत्थर के सनम', 'रोटी कपड़ा और मकान', 'संन्यासी' और 'क्रांति' जैसी कमाल की फिल्में दीं। अधिकतर फिल्मों में मनोज कुमार का नाम 'भारत कुमार' हुआ करता था और इसी वजह से वह अपने चाहने वालों के बीच 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर हो गए।

 

लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर बनाई थी फिल्म

मनोज कुमार के कलाकारों के साथ-साथ राजनेताओं से भी अच्छे संबंध थे। साल 1965 में भारत और पाकिस्तान का युद्ध हुआ था और इस युद्ध के बाद ही मनोज कुमार ने लाल बहादुर शास्त्री से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने अभिनेता से युद्ध से होने वाली परेशानियों पर एक फिल्म बनाने के लिए कहा। हालांकि, उन दिनों तक अभिनेता को फिल्म बनाने का अनुभव नहीं था। इसके बावजूद अभिनेता ने 'जय जवान जय किसान' से संबंधित 'उपकार' फिल्म बनाई, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। हालांकि, इस फिल्म को खुद लाल बहादुर शास्त्री नहीं देख पाए थे। ताशकंद से लौटने के बाद लाल बहादुर शास्त्री इस फिल्म को देखने वाले थे। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया।

 

 

 

इमरजेंसी में झेलीं परेशानियां

 

मनोज कुमार के लिए इमरजेंसी का दौर काफी मुश्किलों भरा था। इंदिरा गांधी के साथ उनके संबंध अच्छे जरूर थे, लेकिन अभिनेता ने इमरजेंसी का विरोध करके सरकार को नाराज कर दिया था। जिसका नतीजा ये हुआ कि मनोज कुमार जब अपनी सुपरहिट फिल्म 'शोर' फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे थे। उससे पहले ही यह फिल्म दूरदर्शन पर आ गई थी। इसके अलावा, फिल्म 'दस नंबरी' को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बैन कर दिया था।

 

इमरजेंसी पर डॉक्युमेंट्री बनाने से किया था इनकार

 

कहा जाता है कि मनोज कुमार को इमरजेंसी पर बनी डॉक्युमेंट्री डायरेक्ट करने का प्रस्ताव दिया गया था। कहानी अमृता प्रीतम ने लिखी थी। लेकिन उन्होंने इस काम के लिए भी मना कर दिया था। हालांकि, वह यहीं शांत नहीं हुए थे। मनोज कुमार ने अमृता प्रीतम को फोन किया था और उन्होंने अमृता प्रीमत को सुनाते हुए कहा था कि क्या आपने लेखक के रूप में समझौता कर लिया है। अमृता प्रीतम इस बात से शर्मिंदा हो गई थीं और उनसे स्क्रिप्ट फाड़ कर फेंक देने के लिए कहा

Views: 30

More News

रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक ACB के हत्थे चढ़ा, दूसरा भागा

Mahadev Satta App मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई...

Mahadev Satta App मामले  में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई...

Top News

रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक ACB के हत्थे चढ़ा, दूसरा भागा

      बिलासपुर। एसीबी की टीम ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षकों को रंगे हाथों पकड़ने...
कानून  बिलासपुर  छत्तीसगढ़ 
रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक ACB के हत्थे चढ़ा, दूसरा भागा

मां बनने के ख्वाब के चक्कर में हुई धोखाधड़ी की शिकार पढ़े पूरी खबर...

Bemetara/    आपने पैसों की ठगी के बहुत से किस्से तो बहुत सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे  ढूंढ...
राज्य  अपराध  कानून  छत्तीसगढ़ 
मां बनने के ख्वाब के चक्कर में हुई धोखाधड़ी की शिकार पढ़े पूरी खबर...

सोनिया और राहुल गांधी पर ED का शिकंजा: मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल 

   नई दिल्ली / प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी...
राष्ट्रीय  अपराध  कानून 
सोनिया और राहुल गांधी पर ED का शिकंजा: मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल 

GGU के छात्रों को NSS कैंप में जबरन पढ़वाया गया नमाज़!छात्रों ने किया सनसनीखेज खुलासा,थाने में की शिकायत….

   बिलासपुर : गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा...
अपराध  बिलासपुर  छत्तीसगढ़ 
GGU के छात्रों को NSS कैंप में जबरन पढ़वाया गया नमाज़!छात्रों ने किया सनसनीखेज खुलासा,थाने में की शिकायत….

राज्य

Copyright (c) National Jagat Vision - All Rights Reserved
Powered By Vedanta Software
National Jagat Vision