आत्मानंद स्कूल की बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार भेजा गया जेल……….. आया था हेल्थ चेकअप करने लेकिन करने लगा घिनौनी हरकत..!
धमतरी : हेल्थ चेकअप के लिए पहुंचे डॉक्टर की नियत स्कूली लड़कियों को देखकर बिगड़ गई और जांच के नाम पर वह उनसे छेड़छाड़ करने लगा। इसकी शिकायत जैसी ही बच्चियों ने शिक्षकों से की स्कूल में हड़कंप मच गया। फ़ौरन जांच शिविर बंद कराते हुए आरोपी डॉक्टर की शिकायत सीएमएचओ और डीईओ से की गई। इस पूरे खबर को प्रदेश के सबसे विश्वसनीय यू ट्यूब न्यूज चैनल एवं वेब पोर्टल राष्ट्रीय जगत विजन ने प्रमुखता से प्रकाशित और प्रसारित किया था। वही आज दूसरे दिन पुलिस कार्यवाही करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। धमतरी जिले के एसपी आञ्जनेय वार्ष्णेय ने इसकी जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया हैं कि डॉक्टर के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि होते ही उसके खिलाफ थाने में अपराध भादवि की धारा 75- 1,25 ,8 पास्को एक्ट के तहत दर्ज किया गया है और उसे हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है।
क्या था मामला?
दरअसल धमतरी जिले के हटकेश्वर इलाके में स्थित आत्मानंद स्कूल में पिछले दिनों चिरायु स्वास्थ्य टीम के द्वारा हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया था। डॉक्टर्स की टीम को कुलदीप आनंद नाम का डॉक्टर लीड कर रहा था। वह सभी बच्चों की जांच कर रहा था इसी बीच कक्षा 12 वीं की कुछ छात्राओं ने शिकायत किया कि डॉ कुलदीप जांच के नाम पर उन्हें गलत तरीके से छू रहा है। मामले के संज्ञान में आते ही स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। फ़ौरन जांच शिविर को बंद कराया गया और आरोपी डॉक्टर की शिकायत उच्च अफसरों सी एम एच ओ से की गई।
वही आज पीड़ित छात्राओं के पालकों ने भी आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस से उसकी गिरफ्तारी की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला एसपी ने फौरन थाना प्रभारी को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। आला अफसरों के निर्देश के बाद क्षेत्र की पुलिस एक्टिव हुई और छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लिया गया। पुलिस इस संबंध में अन्य लोगों से भी पूछतछ कर सकती है अभी आगे जांच जारी है।