- Hindi News
- अपराध
- पुष्पा स्टाइल में की जा रही गांजा तस्करी का कोरिया पुलिस ने किया भंडाफोड़, 92 किलो से अधिक गांजा सहि...
पुष्पा स्टाइल में की जा रही गांजा तस्करी का कोरिया पुलिस ने किया भंडाफोड़, 92 किलो से अधिक गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

कोरिया / कोरिया पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फिल्म पुष्पा की तर्ज पर चेंबरनुमा बॉक्स बनाकर गांजा की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 92 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 8 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा उप पुलिस अधीक्षक राजेश साहू के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम प्रभारी निरीक्षक विनोद पासवान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बिना नंबर की सफेद न्यू पिकअप वाहन में ओडिशा के संबलपुर से गांजे का जखीरा छुपाकर बैढ़न मध्यप्रदेश लेजाया जा रहा है।
पुलिस ने टेंगनी नाका क्षेत्र में घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर पिकअप के पीछे एक विशेष चेंबरनुमा बॉक्स में गांजे के 90 पैकेट छुपाए गए थे। वाहन में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम दीपेश कुमार साह, निवासी मझौली, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश बताया।
बरामद गांजे की कुल कीमत 8,20,000 रूपए बताई जा रही है जबकि जब्त वाहन की कीमत 12,00,000 रूपए आंकी गई है। कुल मिलाकर 32,20,000 रूपए की तस्करी को कोरिया पुलिस ने नाकाम कर दिया। आरोपी के खिलाफ थाना पटना में धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक विनोद पासवान, सउनि पोलिकार्प टोप्पो, प्रआर अरविंद कौल, आरक्षक अमल कुजूर, अमरेशानंद ठाकुर, प्रदीप साहू, संदीप साय, मनोज मिंज, शिवम सिन्हा, सजल जायसवाल, राघवेन्द्र पूरी, रामायण सिंह श्याम, इलयास कुजूर सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका सराहनीय रही।
लेखक के विषय में
More News
भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, प्रेमी जोड़े की मौत
बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: विशेष अभियान चलाकर 300 से अधिक संदिग्धों को खंगाला, दर्जनों गुंडा बदमाश भी पुलिस गिरफ्त में पत्रकार
सुशासन पर दाग़! 500 करोड़ के ज़मीन घोटाले के आरोपी SDM को मंत्री का OSD बनाकर किसे साध रही भाजपा? 'क्लीन चिट' पर उठे गंभीर सवाल
आरक्षक को दुर्ग एसएसपी ने किया नौकरी से बर्खास्त आदेश जारी
राफ्टिंग नाव से गिरे भाजपा नेता और स्वास्थ मंत्री का PSO, फिर क्या हुआ पढ़े खबर…
धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन में जिंदा बम और अन्य सामग्री बरामद
कोरबा भाजपा में नई नियुक्ति पर बवाल: भाई पर ED की कार्रवाई जारी, खुद पर लगे गंभीर आरोप... फिर भी मिली कमान
सिंधु जल पर बौखलाया पाकिस्तान, रेल मंत्री ने भारत को दी परमाणु बम की धमकी
GGU कैम्प में नमाज : प्रोफेसरों समेत 8 पर गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप
मां बम्लेश्वरी धाम रोपवे हादसा: भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा गंभीर घायल, कुशल छेम जाने पहुंचे बड़े नेता
500 करोड़ के घोटाले में क्लीन चिट पर हंगामा: गिरफ्तारी वारंट झेल चुके अधिकारी पर उठ रहे गंभीर सवाल
सांसद मनोज तिवारी ने सीएम साय से की मुलाक़ात...
रंगे हाथ धरे गए रिश्वतखोर रेलवे चीफ इंजीनियर, 32 लाख संग दबोचे गए
Top News
जिले में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान: बीयर बम को डिफ्यूज करने सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता
भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, प्रेमी जोड़े की मौत
बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: विशेष अभियान चलाकर 300 से अधिक संदिग्धों को खंगाला, दर्जनों गुंडा बदमाश भी पुलिस गिरफ्त में पत्रकार
सुशासन पर दाग़! 500 करोड़ के ज़मीन घोटाले के आरोपी SDM को मंत्री का OSD बनाकर किसे साध रही भाजपा? 'क्लीन चिट' पर उठे गंभीर सवाल
राज्य
