नाबालिग से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

 

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने हार्दिक खान नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह सनसनीखेज घटना 7 से 9 अप्रैल के बीच हुई, जब 14 वर्षीय पीड़िता अपनी नानी के घर पर अकेली थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता बचपन से ही बिलासपुर में अपनी नानी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है। उसकी नानी रेलवे में कार्यरत हैं। आरोपी हार्दिक खान, जो तोरवा बूटापारा का निवासी है और रेलवे विभाग के एक अधिकारी का ड्राइवर है, का पीड़िता की नानी के घर पर आना-जाना था, जिसके चलते उसकी नाबालिग से पहचान हो गई थी।

Read More रायपुर में 1हजार किलो नकली पनीर बरामद...

पीड़िता 4 अप्रैल को अपनी परीक्षा समाप्त होने के बाद अपनी नानी के घर लौटी थी। इसके तीन दिन बाद, 7 अप्रैल को हार्दिक खान पीड़िता के घर आया और उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को इस घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी और अगले दो दिनों, 8 और 9 अप्रैल को भी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

Read More बस्तर शांति और विकास की राह पर अग्रसर- भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव

घटना से बुरी तरह डर चुकी नाबालिग ने शुरुआत में किसी को कुछ नहीं बताया। हालांकि, जब उसकी मां अगले दिन नानी के घर आईं, तो पीड़िता ने उन्हें आपबीती सुनाई। तत्काल ही पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और तोरवा बूटापारा में दबिश देकर आरोपी ड्राइवर हार्दिक खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 2, 351, 4, 6 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Views: 54

More News

सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ ED की FIR पर युवा कांग्रेस का BJP को करारा जवाब...

रायपुर में 1हजार किलो नकली पनीर बरामद...

रायपुर में 1हजार किलो नकली पनीर बरामद...

Top News

सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ ED की FIR पर युवा कांग्रेस का BJP को करारा जवाब...

Raipur/    नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और हमारे नेता राहुल गांधी के नाम को ED  की उक्त...
राष्ट्रीय  राज्य  कानून  छत्तीसगढ़ 
सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ ED की FIR पर युवा कांग्रेस का BJP को करारा जवाब...

बस्तर शांति और विकास की राह पर अग्रसर- भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव

रायपुर/  छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा, "बस्तर धीरे-धीरे शांति की ओर बढ़ रहा है। विकास की कई...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
बस्तर शांति और विकास की राह पर अग्रसर- भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव

बोहरा समुदाय के सदस्यों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात...

दिल्ली/    दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्यों ने शहज़ादा हुसैन बुरहानुद्दीन के नेतृत्व में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन इस...
राष्ट्रीय  राज्य  धर्म कला संस्कृति 
बोहरा समुदाय के सदस्यों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात...

रायपुर में 1हजार किलो नकली पनीर बरामद...

Raipur/    राजधानी रायपुर में एक बार फिर नकली पनीर का मामला सामने आया है। गोकुलनगर इलाके की एक डेयरी  
राज्य  कानून  छत्तीसगढ़ 
रायपुर में 1हजार किलो नकली पनीर बरामद...

राज्य

Copyright (c) National Jagat Vision - All Rights Reserved
Powered By Vedanta Software
National Jagat Vision