April 26, 2024

विधानसभा, चुनाव 2022 : हिमाचल-गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को दी गई जिम्मेदारी

1 min read

विधानसभा, चुनाव 2022 : हिमाचल-गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को दी गई जिम्मेदारी

विधानसभा, चुनाव 2022: हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पर्यवेक्षक की घोषणा कर दी है. पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने गुजरात में वरिष्ठ पर्यवेक्षक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को बनाया है। वहीं उनके साथ दो पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव और महाराष्ट्र के नेता मिलिंद देवड़ा का नाम शामिल है ।

वहीं हिमाचल प्रदेश में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके साथ राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और पंजाब के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.