5000 रुपए के ईनामी भाजपाई दुष्कर्मी जनपद सभापति को क्या संरक्षण देना बंद करेंगे विधायक व जनपद के उपाध्यक्ष..?

5000 रुपए के ईनामी भाजपाई दुष्कर्मी जनपद सभापति को क्या संरक्षण देना बंद करेंगे विधायक व जनपद के उपाध्यक्ष..?

5000 रुपए के ईनामी भाजपाई दुष्कर्मी जनपद सभापति को क्या संरक्षण देना बंद करेंगे विधायक व जनपद के उपाध्यक्ष..?

बिलासपुर : महीनों से फरार जनपद सभापति भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने संभावित 2 दर्जन से अधिक ठिकानों में दबिश तो दी लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी पुलिस को उम्मीद है कि इनाम की घोषणा होने के बाद अब आरोपी को गिरफ्तार करने में मदद मिलेगी पुलिस के अनुसार एक कामगार महिला के द्वारा जनपद पंचायत के सभापति व भाजपा नेता के ऊपर बलात्कार की शिकायत की गई है। बाद में महिला शिकायत ना कर सकें इसके लिए उसे सभापति ने शादी का प्रलोभन देकर सालों तक उसका दैहिक शोषण किया।

दुष्कर्मी भाजपा जनपद सभापति को कौन दे रहा संरक्षण…?

बिल्हा जनपद पंचायत के सभापति भाजपा नेता का जलवा कुछ कम नहीं है। भाजपा विधायक रजनीश सिंह व बिल्हा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह का काफी करीबी बताया जा रहा है इसी कारण पुलिस ने एफ आई आर दर्ज करने में भी काफी देरी की लगातार भाजपा नेताओं के द्वारा एफ आई आर दर्ज ना हो इसलिए थाने में दबाव बनाया गया और एफ आई आर दर्ज होते ही मौका पाकर सभापति रफूचक्कर हो गया।

भाजपा के दो नेता पीड़िता से समझौता करने के लिए दबाव बनाने पहुंचे थे उसके घर

दुष्कर्म का आरोपी शिवानंद सराफ स्वयं जनपद सभापति व पंचायत प्रकोष्ठ का जिला सह समन्यवक है और उस पीड़ित महीला पर समझौता का दबाव बनाने के लिए जिनका वीडियो वायरल हुआ है वह भाजपा पदाधिकारी राकेश वर्मा मध्य मंडल के मंत्री,पार्षद प्रतिनिधि वार्ड क्रमांक 49 बहतराई है व मनीराम ध्रुव जिला महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला बिलासपुर के पद पर है। फिर भी यह शर्मनाक है की भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरूण साव के गृह जिला होने के बाबजूद आज तक संगठन ने किसी पर कोई कार्यवाही नहीं की।

पुलिस प्रशासन भाजपाई जनपद पंचायत सभापति को पकड़ने पर 5000 इनाम देने की कर रही तैयारी

थाना प्रभारी ने बताया कि फरार बिल्हा जनपद पंचायत सभापति व भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है । संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है । आरोपी को गिरफ्तार करने 5000 का इनाम की घोषणा करने की योजना बन रही है संबंधित थाने से प्रतिवेदन तैयार कर स्वीकृति के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है।

Rajnish pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *