रातो — रात खरबपति बन गया बिहार का किसान, बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुआ 6833 करोड रूपए

रातो — रात खरबपति बन गया बिहार का किसान, बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुआ 6833 करोड रूपए

आश्चर्यजनक: बिहार के लखीसराय बड़हिया का किसान सुमन एकाएक बन गया है खरबपति वह शेयर मार्केटिंग का भी काम करता है उसके खाते में रातों-रात एक खराब 68 अरब 33 करोड़ 42 लाख ₹58 हजार 400 रूपए और 10 पैसे का मैसेज देख कर वह सन्न रह गया है

बड़हिया (लखीसराय) : बिहार के लखीसराय बड़हिया नगर के वार्ड नंबर दो के सुमन कुमार के खाते में एकाएक एक खरब 68 अरब 33 करोड़ 42 लाख 58 हजार 400 रुपये और 10 पैसा (1,68,33,42,58,400.10) आ गया है। इतने रुपये कहां से आए और किसने भेजा इसकी जानकारी सुमन को नहीं है। 13 दिनों से यह राशि उनके खाते में ही है। सुमन को डर भी लग रहा है। इस कारण वह रुपये निकाल नहीं रहे हैं। सुमन कुमार ने बताया कि उनके कोटक सिक्योरिटीज बैंक के ट्रेडिंग अकाउंट में 26 जुलाई की सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर यह राशि अचानक आ गया। राशि क्रेडिट होने का मोबाइल पर मैसेज मिलते ही वह चौंक गया। हालांकि उसने खाते से एक रुपये की भी निकासी नहीं की है। सुमन और उनके स्‍वजनों का कहना है कि यह कैसे हो सकता है।

उन्होंने बताया कि उनके लिए यह राशि कहां से आया और किसने भेजा, इसकी जानकारी उन्‍हें नहीं है। सुमन ने 27 जुलाई को इसकी सूचना स्पीड पोस्ट के माध्यम से मुंबई मालदा ईस्ट मेन ब्रांच को दी है, लेकिन आज तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। अब तक उनके खाते में उक्त राशि रखी हुई है।
सुमन शेयर मार्केट में भी राशि लगाने का कार्य करता है। खाते में इतनी राशि आने से परेशान होकर सुमन कोटक सिक्योरिटीज से इतनी अधिक राशि आने का कारण पूछा है। उन्होंने इसके लिए आरटीआइ भी मांगी है। आरटीआई लगाकर कोटक से जानकारी मांगी है कि यह राशि कहां से किसके माध्यम से उनके खाते में आ गया। उक्त राशि का मालिक कौन होगा इसकी पूरी जानकारी दी जाए। सुमन ने बताया कि उक्त राशि के क्रेडिट होने की कंपनी द्वारा उन्हें कोई जानकारी नहीं दी है। खैर जो भी सुमन की चर्चा जिले भर हो रही है। लोग कह रहे हैं सुमन को खबरपति बन गया है।

Post Comment

You May Have Missed